Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
मंडी में ढाबों पर ओवरचार्जिंग पर कड़ी निगरानी, शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई - NationNewsमंडी में ढाबों पर ओवरचार्जिंग पर कड़ी निगरानी, शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई — NationNews
December 5, 2025
NationNews
Himachal

मंडी में ढाबों पर ओवरचार्जिंग पर कड़ी निगरानी, शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई

मंडी में ढाबों पर ओवरचार्जिंग पर कड़ी निगरानी, शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई

मंडी, 20 अगस्त। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमों ने आज 25 जगहों का निरीक्षण किया और 12 हजार रुपये के चालान किए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले के ढाबों, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों में बिकने वाले पके भोजन, दही आदि जैसी वस्तुओं के अधिकतम खुदरा मूल्य तय किए गए हैं। कोई भी विक्रेता निर्धारित मूल्य अथवा तय अधिकतम लाभ सीमा से अधिक राशि नहीं वसूल सकता। इसी प्रकार पैक किए गए सामान पर अंकित मूल्य से अधिक कीमत लेना भी नियमों के तहत वर्जित है।

उन्होंने बताया कि फोरलेन बंद होने के कारण ढाबों में ओवरचार्जिंग की शिकायतों को रोकने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए निरीक्षक खाद्य आपूर्ति की अध्यक्षता में दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। एक टीम मंडी से औट के बीच और दूसरी टीम नागचला क्षेत्र में, जहां कुल्लू जाने वाले वाहन बड़ी संख्या में रुकते हैं, लगातार गश्त करेंगी। यह टीमें ढाबों पर अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ  कार्रवाई करेंगी ।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने ढाबों और पर्यटन इकाइयों में ओवरचार्जिंग रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ  पर्यटन विभाग तथा राजस्व अधिकारियों को भी  फील्ड में तैनात किया है। ये अधिकारी ढाबा संचालकों और पर्यटन इकाइयों के मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट चेतावनी दे रहे हैं कि भोजन, पानी अथवा शौचालय उपयोग के लिए किसी भी स्थिति में अतिरिक्त शुल्क न वसूला जाए।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यदि कहीं भी ओवरचार्जिंग की शिकायत हो  तो  एसडीएम सदर मंडी का मोबाइल नंबर 9418191215, एसडीएम बालीचौकी का मोबाइल नंबर 9317207037, खाद्य निरीक्षक का मोबाइल नंबर 8219964007 और सहायक नियंत्रक का मोबाइल नंबर 9015344538  या जिला  आपातकालीन संचालन केंद्र मंडी का टोल फ्री नंबर 1077 तथा लैंडलाइन नंबर 01905-226201, 226202 और 226203 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


Related posts

होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, निजी स्कूल में कर रही थी पढ़ाई, अस्पताल में गई जान

Nation News Desk

होटल बनाने के नाम करोड़ों के लोन का फर्जीवाडा, किसके कहने पर जारी किया लोन, पता लगाएगी विजिलेंस

Nation News Desk

होटल बंद करने के ऑर्डर को चुनौती देगी सरकार, हाई कोर्ट ने 18 होटल बंद करने के दिए हैं आदेश

Nation News Desk

हैडमास्टर के पद भरने में देरी पर जवाब तलब, कोर्ट ने अधिकारियों को जरूरी हिदायत पेश करने के दिए निर्देश

Nation News Desk

हेल्थ मिशन : एनएचएम में आउटसोर्स भर्ती को मिली मंजूरी, भरे जाएंगे इतने पद

Nation News Desk

हिमाचली ही चला सकेंगे होम स्टे

Nation News Desk

हिमाचलियों की सोसायटी पर नहीं लगेगी धारा 118

Nation News Desk

हिमाचल:शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक व करते थे चिट्टे की तस्करी, एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल

Nation News Desk

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे पिछले पांच साल के प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

Nation News Desk

हिमाचल: वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

Nation News Desk

हिमाचल: नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 27 नवंबर से होंगी शुरू, डेटशीट जारी, यहां देखें

Nation News Desk

हिमाचल: ग्राम रोजगार सेवकों को हाईकोर्ट से राहत, नए अनुबंध आदेश पर रोक

Nation News Desk

हिमाचल-पंजाब बार्डर पर धरने की चेतावनी, कुल्लू विवाद पर सिख संगठनों ने दी धमकी, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Nation News Desk

हिमाचल हाईकोर्ट ने हटाए छह CPS, नियुक्ति का कानून भी किया रद्द

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट एक ही स्थान पर जमे कर्मियों का डीओ नोट से तबादला गलत नहीं

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हमीरपुर में 40 रुपये के लिए कर दी हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Nation News Desk

हिमाचल से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइड्रा से भिड़ी, 25 जख्मी

Nation News Desk

हिमाचल से नहीं टला अभी खतरा, पहाड़ों में गूंज रही चीखें, अगर नहीं संभले तो हो जाएगा सब खत्म

Nation News Desk
error: Content is protected !!