अर्की में भक्तिभाव की लहर: 124 श्रद्धालुओं की निःशुल्क वृंदावन यात्रा धूमधाम से रवाना
हरिशील फाउंडेशन एवं ,अर्की विकास समिति की ओर से चलाई जा रही निःशुल्क वृंदावन यात्रा में ,महिलाओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। आज ग्राम पंचायत जयनगर, चण्डी और बखालग के कुल ,124 श्रद्धालुओं को विधिवत तिलक व मीठा खिलाकर दो बसों, और एक ट्रैवलर के माध्यम से रवाना किया गया।
कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट के अनुसार, यात्रा की शुरुआत भजनों, नृत्य और राधा कृष्ण के जयकारों के साथ हुई। महिलाएँ राजू भाई के इस पावन कार्य के लिए, गीत गाकर आभार भी व्यक्त कर रही थीं।
संयोजक राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि, यह यात्रा अब नए स्वरूप में आयोजित की जा रही है। पहले यात्रा सीधे वृंदावन जाती थी, लेकिन अब श्रद्धालु पाँच दिनों की इस यात्रा में कई पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे,
पहला दिन: हरिद्वार में माँ गंगा के दर्शन व पवित्र स्नान
दूसरा दिन: गोवर्धन परिक्रमा व बरसाना में राधा रानी के दर्शन
वृंदावन प्रवास: बांके बिहारी, प्रेम मंदिर, इस्कॉन, यमुना जी आदि प्रमुख मंदिरों के दर्शन
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि, रमण रेती व गोकुल में श्रीकृष्ण बाल लीलाओं के स्थल
पांचवा दिन: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में स्नान कर श्रद्धालु रात्रि में कुनिहार लौटेंगे
राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि, यह पवित्र यात्रा राधा-कृष्ण की कृपा से निरंतर जारी है ,और आने वाले समय में अर्की उपमंडल की सभी ग्राम पंचायतों की महिलाओं को ,क्रमवार निःशुल्क वृंदावन यात्रा करवाई जाएगी।
