दिवाली से पहले दौड़ेंगी 27 HRTC की स्पेशल बसें, दिल्ली-चंडीगढ़-लुधियाना से हमीरपुर के लिए 17, 18, 19 को देंगी सेवाएं
दिवाली से पहले दौड़ेंगी 27 HRTC की स्पेशल बसें, दिल्ली-चंडीगढ़-लुधियाना से हमीरपुर के लिए 17, 18, 19 को देंगी सेवाएं
हिमाचल पथ परिवहन निगम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली से पहले दिल्ली, चंडीगढ़ और लुधियाना से हमीरपुर के लिए 27 स्पैशल बसें चलाएगा। निगम की यह स्पेशल बसें 17, 18 और 19 अक्तूबर को चलाई जाएंगी। जबकि दीपावली मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए भी एचआरटीसी 23 स्पेशल बसें हमीरपुर से चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगीं। निगम की यह बसें 26 और 27 अक्तूबर को हमीरपुर बस स्टैंड से चलाई जाएंगी। एचआरटीसी स्पेशल बसों का टाइमटेबल और बस का कोड निगम की साइट पर डाल दिया गया है। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि एचआरटीसी बिलासपुर डिपो दीपावली से पूर्व 27 स्पेशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और लुधियाना बस स्टैंड से हमीरपुर के लिए चलाएगा।
17 अक्तूबर :- चंडीगढ़ से हमीरपुर बस दोपहर बाद 2:55 बजे, 3:30 बजे, 4:30 बजे, 5:15 बजे और रात 8:35 बजे स्पेशल बस चलेगी
18 अक्तूबर :- चंडीगढ़ बस स्टैंड से हमीरपुर बस दोपहर 1:40 बजे, 2:30 बजे, 3:20 बजे, 4:15 बजे, 5:15 बजे और रात 8:35 बजे स्पेशल बस चलेगी
दिल्ली से हमीरपुर बस रात 8:46 बजे, 9:30 बजे, 9:50 बजे चलेगी
दिल्ली से हमीरपुर वाया धनेटा रात 9:11 पर बस रवाना होगी
चंडीगढ़ बस स्टैंड से जाहू बस शाम 3:30 बजे और शाम 4:25 बजे स्पेशल रूट पर चलेगी
दिल्ली से जाहू के लिए रात 8:35 बजे
लुधियाना बस स्टैंड से हमीरपुर के लिए बस रात आठ बजे
दिल्ली से ज्वालाजी बस रात 9:08 बजे
19 अक्तूबर :- हमीरपुर से चंडीगढ़ को बस दोपहर बाद 2:55 बजे, 3:30 बजे, 4:30 बजे और रात 8:35 बजे स्पेशल रूट पर चलाई जाएगी।
दिल्ली से हमीरपुर बस रात 8:20 बजे
दिल्ली बस स्टैंड से सरकाघाट के लिए बस रात 8:50 बजे
हमीरपुर बस स्टैंड से चंडीगढ़ बस शाम 5:40 बजे
26 अक्तूबर:- हमीरपुर बस स्टैंड से हमीरपुर-चंडीगढ़ बस सुबह 8:50 बजे
