Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
दो ‘कुड़मों’ की मिलणी से भाजपा में सियासी हलचल, धूमल और गुलाब की राजनीतिक मंत्रणा से चढ़ा पारा - NationNewsदो ‘कुड़मों’ की मिलणी से भाजपा में सियासी हलचल, धूमल और गुलाब की राजनीतिक मंत्रणा से चढ़ा पारा — NationNews
December 5, 2025
NationNews
Himachal

दो ‘कुड़मों’ की मिलणी से भाजपा में सियासी हलचल, धूमल और गुलाब की राजनीतिक मंत्रणा से चढ़ा पारा

दो ‘कुड़मों’ की मिलणी से भाजपा में सियासी हलचल, धूमल और गुलाब की राजनीतिक मंत्रणा से चढ़ा पारा

समीरपुर में धूमल और गुलाब की राजनीतिक मंत्रणा से चढ़ा पारा, प्रदेश में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर हो रही गहरी सियासत

हिमाचल भाजपा के भीतर भावी सीएम के नारे की छांव में दो ठाकुरों की मिलणी हुई है। इस मिलणी का गवाह एक बार फिर समीरपुर बना है, जिसके चलते हमीरपुर से लेकर मंडी तक सियासी हलचल बढ़ गई है। अब हमीरपुर में सियासत के दो दिग्गज एक स्थान पर नजर ही नहीं आए, अपितु एक दूसरे का हाल जानने के बहाने भाजपा की सियासी नब्ज भी टटोल ली। इस मिलन से भाजपा के अंदर उस सूरत में हलचल बढ़ गई है। भाजपा के भीतर हो रही इस ताजा चलचल से मंडी से लेकर हमीरपुर तक सियासी झटके महसूस किए जा रहे हैं। भाजपा दिग्गज गुलाब सिंह ठाकुर और दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल आपस में समधी हैं। ऐसे में इनकी मिलणी तो होती ही रहती है, लेकिन इस बार यह मिलन तब हुआ है, जब हाल ही में मंडी में ही भाजपा के एक धड़े ने अनुराग ठाकुर में भावी सीएम का अक्श देखकर नारेबाजी कर दी। वहीं, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भाजपा के भीतर बड़े नेता माने जाने वाले दिग्गजों को चुनाव परिणाम के सहारे आइना भी दिखा दिया। समीरपुर से आई सूचनाएं तो यही बताती हैं कि गुलाब सिंह ठाकुर ने इस पूरे घटनाक्रम पर धूमल से मंत्रणा की है और इसी के चलते भाजपा हाईकमान के अगले फैसले को भी समझने का प्रयास किया गया है।

हिमाचल भाजपा के भीतर अभी से भावी सीएम की गोटियां फिट हो रही हैं, तो फिर धूमल और गुलाब सहित नाराजगी के तेवर अपनाने वाले रविंद्र सिंह रवि, रमेश धवाला और कृपाल परमार की भूमिका तब अहम होने वाली है, जब भाजपा के भीतर ही नाराज नेताओं का ग्राफ बढ़ रहा है। भाजपा अभी से ही आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता की खुशबू महसूस करने लगी है। ऐसे में धूमल से गुलाब का मिलन भाजपा के भीतर चल रही सियासी हवाओं की गर्मी का एहसास राज्य की ठंडी वादियों में महसूस हो रहा है। धूमल की हार ने जयराम को सीएम बनाया था। हार की टीस सुजानपुर को भी चुभती है। वहीं, राजेंद्र राणा फिर से भाजपा की बगिया में कमल खिलाने को अमादा हों, तो यह समझा जा सकता है कि दो ठाकुरों की मिलणी भाजपा के भीतर ठाकुर को ही सीएम बनाने का रास्ता प्रशस्त करेगी। ऐसे में सीएम बनने वाला यह ठाकुर होगा कौन, यही यक्ष प्रश्न है।

प्रो. धूमल का हाल जानने पहुंचे थे गुलाब सिंह
धूमल साहब की सेहत कर चर्चा बार-बार हो रही है। ऐसे में गुलाब सिंह ठाकुर और बेटी मेघना ठाकुर के साथ समीरपुर मिलने पंहुचे हैं। गुलाब सिंह ने धूमल से उनकी सेहत का ब्यौरा भी लिया है। गुलाब सिंह की बेटी मेघना ही अनुराग की पत्नी हैं और पिता के साथ ससुर धूमल का हालचाल जानने के लिए समीरपुर पहुंची थीं।

Related posts

होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, निजी स्कूल में कर रही थी पढ़ाई, अस्पताल में गई जान

Nation News Desk

होटल बनाने के नाम करोड़ों के लोन का फर्जीवाडा, किसके कहने पर जारी किया लोन, पता लगाएगी विजिलेंस

Nation News Desk

होटल बंद करने के ऑर्डर को चुनौती देगी सरकार, हाई कोर्ट ने 18 होटल बंद करने के दिए हैं आदेश

Nation News Desk

हैडमास्टर के पद भरने में देरी पर जवाब तलब, कोर्ट ने अधिकारियों को जरूरी हिदायत पेश करने के दिए निर्देश

Nation News Desk

हेल्थ मिशन : एनएचएम में आउटसोर्स भर्ती को मिली मंजूरी, भरे जाएंगे इतने पद

Nation News Desk

हिमाचली ही चला सकेंगे होम स्टे

Nation News Desk

हिमाचलियों की सोसायटी पर नहीं लगेगी धारा 118

Nation News Desk

हिमाचल:शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक व करते थे चिट्टे की तस्करी, एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल

Nation News Desk

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे पिछले पांच साल के प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

Nation News Desk

हिमाचल: वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

Nation News Desk

हिमाचल: नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 27 नवंबर से होंगी शुरू, डेटशीट जारी, यहां देखें

Nation News Desk

हिमाचल: ग्राम रोजगार सेवकों को हाईकोर्ट से राहत, नए अनुबंध आदेश पर रोक

Nation News Desk

हिमाचल-पंजाब बार्डर पर धरने की चेतावनी, कुल्लू विवाद पर सिख संगठनों ने दी धमकी, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Nation News Desk

हिमाचल हाईकोर्ट ने हटाए छह CPS, नियुक्ति का कानून भी किया रद्द

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट एक ही स्थान पर जमे कर्मियों का डीओ नोट से तबादला गलत नहीं

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हमीरपुर में 40 रुपये के लिए कर दी हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Nation News Desk

हिमाचल से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइड्रा से भिड़ी, 25 जख्मी

Nation News Desk

हिमाचल से नहीं टला अभी खतरा, पहाड़ों में गूंज रही चीखें, अगर नहीं संभले तो हो जाएगा सब खत्म

Nation News Desk
error: Content is protected !!