हिम एकादश सीज़न 5 का धूमधाम से आगाज़!
महाराज पदम् देव सिंह स्टेडियम कुनिहार में गूंजी क्रिकेट की गूंज
कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट
एहसास क्लब कुनिहार द्वारा आयोजित हिम एकादश क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन,5 का शुभारंभ आज महाराज पदम् देव सिंह स्टेडियम कुनिहार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल ठाकुर रहे।
क्लब अध्यक्ष हरजिंदर ठाकुर ने बताया कि ,यह प्रतियोगिता स्वर्गीय राजेश ठाकुर की स्मृति को समर्पित है। क्रिकेट के प्रति उनके passion और समर्पण को जीवित रखने के लिए पिछले दो वर्षों से यह टूर्नामेंट लगातार आयोजित किया जा रहा है।
पहला मुकाबला: बी एंड बी बनाम कोलका
पहला मैच बी एंड बी और कोलका के बीच खेला गया।
बी एंड बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और 15 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन बनाए।
विकास ने शानदार 43 रन जोड़े, जबकि रवि ने 12 व हरीश ने 17 रन बनाए।
कोलका की ओर से पियूष और तारा चंद ने 2,2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलका की टीम निर्धारित 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी और मैच बी एंड बी के नाम रहा।
मुख्य अतिथि का प्रेरक संदेश
अनिल ठाकुर ने ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और अपनी ओर से 11,000 रुपये की सहयोग राशि क्लब को भेंट की।
इस अवसर पर हिम एकादश कमेटी के अध्यक्ष दलजीत कंवर, राहुल कंवर, विनीत ठाकुर, ऋषभ कंवर, सनी कंवर, मुकुल, अंकुर ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
हिम एकादश सीज़न 5 शुरू… रोमांच अभी बाकी है!
