Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार  : जयराम ठाकुर - NationNewsव्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार  : जयराम ठाकुर — NationNews
December 5, 2025
NationNews
Himachal

व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार  : जयराम ठाकुर

व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार  : जयराम ठाकुर

अपनी नाकामी सुधारने के बजाय बेशर्मी दिखा रही सरकार

लोगों की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं, यह बात मुख्यमंत्री क्यों नहीं समझते

शिमला : मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सुक्खू सरकार माताओं-बहनों के कंगन और मंगलसूत्र बिकवा रही है। अगर सरकार का ही व्यवस्था परिवर्तन है तो मुख्यमंत्री से मैं कहना चाहता हूं कि ऐसा व्यवस्था परिवर्तन प्रदेश को नहीं चाहिए। हिम केयर के तहत 05 लाख रुपए तक के इलाज का बीमा खरीद कर प्रदेश में लोग इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस सरकार की नाकामी की वजह से कोई बेटा अपनी मां के कंगन गिरवी रखकर उनका इलाज करवा रहा है तो कोई व्यक्ति अपने दादी के मंगलसूत्र को गिरवी रखने पर मजबूर है। उसके बाद जब यह मुद्दा सरकार के ध्यान में लाया जाता है तो सरकार उसे पर कार्रवाई करने की बजाय हंसी ठिठोली करती है। बेशर्मी दिखाती है। झूठ बोलती है। झूठी सरकार विधानसभा के अंदर भी इस बात का आश्वासन तक नहीं दे सकती कि लोगों को हिम केयर के  तहत लोगों को नियमानुसार इलाज मिलेगा। सरकार द्वारा आश्वासन न दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने सदन से वॉक आउट किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का इससे बेशर्म चेहरा हो ही नहीं सकता। सरकार स्वयं न तो ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेती है और न ही विपक्ष और मीडिया द्वारा संज्ञान में ले जाने पर कोई कार्रवाई करती है। यह सरकार झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश को हथिया का सत्ता में आई थी और झूठे प्रचार तंत्र, झूठे विज्ञापन, झूठे आश्वासन के दम पर चलाना चाहती है। सरकार कान खोलकर सुन ले इस तरीके से प्रदेश के लोगों को हम परेशान नहीं होने देंगे। लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। मित्र मंडली को खुश करने के लिए प्रदेश के साथ मनमानी नहीं करने देंगे। प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बात समझ नहीं आ रही है कि लोगों की जान से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन बेशर्मी इस बात की है कि सरकार लोगों की जान से ही खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश भर में लोग हिम केयर का भुगतान न होने की वजह इलाज के लिए भटक रहे हैं। 1 साल पहले मिले ऑपरेशन की डेट टल रही है। छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा ऑपरेशन लोग या तो टाल रहे हैं या मजबूरी में जान बचाने के लिए कर्ज लेकर करवा रहे हैं।
सरकार की नाकामी की वजह से पिछली साल एक बच्ची के पिता की मौत हो गई थी, क्योंकि डॉक्टर के लिखने के बाद भी आईजीएमसी प्रशासन ने उन्हें इंजेक्शन नहीं दिया। बिटिया ने न्याय के लिए आवाज उठाई। सरकार के इन्हीं अधिकारियों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की वजह बिटिया को ही दोषी साबित करने में लग गई। अपनी नाकामी के बाद अधिकारी इस तरीके की निम्न स्तरीय हरकतें करते हैं, जबकि सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय उनका संरक्षण देती है।

Related posts

होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, निजी स्कूल में कर रही थी पढ़ाई, अस्पताल में गई जान

Nation News Desk

होटल बनाने के नाम करोड़ों के लोन का फर्जीवाडा, किसके कहने पर जारी किया लोन, पता लगाएगी विजिलेंस

Nation News Desk

होटल बंद करने के ऑर्डर को चुनौती देगी सरकार, हाई कोर्ट ने 18 होटल बंद करने के दिए हैं आदेश

Nation News Desk

हैडमास्टर के पद भरने में देरी पर जवाब तलब, कोर्ट ने अधिकारियों को जरूरी हिदायत पेश करने के दिए निर्देश

Nation News Desk

हेल्थ मिशन : एनएचएम में आउटसोर्स भर्ती को मिली मंजूरी, भरे जाएंगे इतने पद

Nation News Desk

हिमाचली ही चला सकेंगे होम स्टे

Nation News Desk

हिमाचलियों की सोसायटी पर नहीं लगेगी धारा 118

Nation News Desk

हिमाचल:शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक व करते थे चिट्टे की तस्करी, एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल

Nation News Desk

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे पिछले पांच साल के प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

Nation News Desk

हिमाचल: वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

Nation News Desk

हिमाचल: नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 27 नवंबर से होंगी शुरू, डेटशीट जारी, यहां देखें

Nation News Desk

हिमाचल: ग्राम रोजगार सेवकों को हाईकोर्ट से राहत, नए अनुबंध आदेश पर रोक

Nation News Desk

हिमाचल-पंजाब बार्डर पर धरने की चेतावनी, कुल्लू विवाद पर सिख संगठनों ने दी धमकी, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Nation News Desk

हिमाचल हाईकोर्ट ने हटाए छह CPS, नियुक्ति का कानून भी किया रद्द

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट एक ही स्थान पर जमे कर्मियों का डीओ नोट से तबादला गलत नहीं

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हमीरपुर में 40 रुपये के लिए कर दी हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Nation News Desk

हिमाचल से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइड्रा से भिड़ी, 25 जख्मी

Nation News Desk

हिमाचल से नहीं टला अभी खतरा, पहाड़ों में गूंज रही चीखें, अगर नहीं संभले तो हो जाएगा सब खत्म

Nation News Desk
error: Content is protected !!