पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा बयान
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जब सैकड़ों लोग आपदा में अपनी जान गंवा बैठे और हजारों बेघर हो गए—ऐसे में सरकार जश्न किस बात का मना रही है?”
उन्होंने कहा कि यदि सरकार में “जरा भी संवेदना या लज्जा बची है” तो तीन साल पूरा होने का जश्न मनाने के बजाय आपदा राहत कार्यों पर ध्यान दे।
🔴 केंद्र का सहयोग अभूतपूर्व, फिर भी राहत अधूरी — जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हिमाचल में आपदा से लगभग 500 लोगों की मौत हुई, हजारों परिवार बेघर हुए और बेमौसम तबाही से फसल व पशुधन की भारी क्षति हुई।
फिर भी राज्य सरकार तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाने में जुटी है।
उन्होंने याद दिलाया कि—
2023 की आपदा में केंद्र ने सबसे तेज मदद भेजी
सेना, NDRF, वायुसेना ने रेस्क्यू से लेकर राहत तक अहम भूमिका निभाई
अब तक 5500 करोड़ रुपये की राहत केंद्र दे चुका है
NDRF/NDMF के तहत 225 करोड़ रुपये एडवांस दिए जा चुके हैं
फिर भी सुक्खू सरकार 400 करोड़ की राहत राशि भी प्रभावितों तक नहीं पहुंचा पाई, जबकि स्पेशल पैकेज 4500 करोड़ का घोषित किया गया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये “पत्थर की लकीर” हैं और हिमाचल को पूरी रकम मिलेगी।
🔵 “कांग्रेस को पहले ही अपनी हार का अंदाजा था”
बिहार चुनाव
