शादी का जश्न बना मातम: कुनिहार में मारपीट के 9 दिन बाद युवक की मौत, दोस्त समेत 4 गिरफ्तार।
मौत का ‘धक्का’! शादी में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, युवक की गई जान, पुलिस ने 4 को दबोचा।
कुनिहार: शराबी समझकर किया था भर्ती, शादी में मारपीट का निकला मामला! युवक की मौत, 4 आरोपी सलाखों के पीछे
कुनिहार से न्यूज नेशन के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट:
कुनिहार:
दिनांक 3,11,2025 को जो व्यक्ति पुलिस को जाडली गांव के पास नशे में धुत्त और बेहोशी की हालत में मिला था, उसकी 9 दिन बाद शिमला में मौत हो गई है। मृतक की पहचान दीनानाथ उर्फ बंटी (31 वर्ष) पुत्र श्री शंकर लाल निवासी गांव छटियुद्ध (कसौली) के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में जो मामला शुरू में शराब के नशे का लग रहा था, वह अब हत्या का रूप ले चुका है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के दोस्त सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को दीनानाथ अपने दोस्त कर्ण सिंह के साथ गांव गमझून में एक शादी समारोह में गया था। वहां वे अन्य स्थानीय युवकों शुभम और अर्जुन के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान शुभम का भाई अंकित वहां आया और किसी बात को लेकर उनकी हाथापाई शुरू हो गई।
जब दीनानाथ बीच-बचाव के लिए उठा, तो हाथापाई के दौरान उसे जोर से धक्का दे मारा गया। इससे दीनानाथ असंतुलित होकर मौके पर ही गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
9 दिन तक लड़ता रहा जिंदगी की जंग
3 नवंबर: पुलिस को दीनानाथ जाडली के पास बेहोश मिला। उसे कुनिहार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे बयान देने के काबिल नहीं बताया।
4 नवंबर: गंभीर हालत को देखते हुए उसे IGMC शिमला रेफर किया गया।
5 नवंबर: दीनानाथ के पिता शंकर लाल ने शक के आधार पर थाना कुनिहार में कुछ युवकों द्वारा मारपीट की शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया।
12 नवंबर: 9 दिन तक इलाज के दौरान दीनानाथ की IGMC शिमला में मृत्यु हो गई।
मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ी, 4 गिरफ्तार
दीनानाथ की मृत्यु के बाद, कुनिहार पुलिस ने 12 नवंबर को ही मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दीं। पुलिस ने जांच के बाद वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
शुभम भट्टी (31 वर्ष) पुत्र श्री सुखराम
अंकित कुमार (36 वर्ष) पुत्र स्व० श्री मनी राम
अर्जुन सिंह (31 वर्ष) पुत्र श्री बाजूलाल
कर्ण सिंह (26 वर्ष) पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह (मृतक का दोस्त)
सभी आरोपियों को आज (13 नवंबर) माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में जांच जारी है।
Nation News Desk
Remember, each pitch sent is an opportunity to present your brand or business to a new audience, as well as build new relationships within the media. So if you have any Pitch around you write us at : editor@nationnews.in
