ये भी पढ़ें
श्री खण्ड महादेव कैलाश यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी
*10 जुलाई से 20 जुलाई तक निकलेगी यात्रा, 9 जुलाई को होगा उद्घाटन समारोह*
*हमीरपुर/कुल्लू से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की विशेष रिपोर्ट :-हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल *श्री खण्ड महादेव* की वार्षिक कैलाश यात्रा इस वर्ष *10 जुलाई से 20 जुलाई 2026* तक आयोजित की जाएगी। यात्रा का आयोजन *श्री खण्ड सेवा मण्डल* द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे सिंहगाड से जत्था रवाना होगा। आधिकारिक यात्रा 10 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान सिंहगाड में 10 से 20 जुलाई तक और थाचड़ू एवं भीम द्वार में 12 से 20 जुलाई तक *श्रीखंड सेवा मण्डल हमीरपुर-रामपुर-अर्सू* द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
यात्रा का *उद्घाटन समारोह 9 जुलाई की संध्या* को सिंहगाड शिविर में आयोजित किया जाएगा।
श्री खण्ड सेवा मण्डल का मुख्य कार्यालय चौकी जमाला, हमीरपुर में है, जबकि शाखा कार्यालय गांव अर्सू, तहसील निरमण्ड, जिला कुल्लू में स्थित है।
अधिक जानकारी और संपर्क के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
098171 58211, 094182 86411, 094181 14859, 098160 70775, 094126 38078, 094180 58375, 098161 00011, 098162 27090, 094180 84980, 098163 00069, 098160 34247
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भक्ति, सेवा और समर्पण के साथ खण्ड महादेव के दरबार में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।