बड़ी खबरें
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई को सोलन में बोर्ड पेंशनर्ज़ को अक्टूबर 2022 से पहले का संशोधित पेंशन अलाउंस का एरियर बिना देरी किए जारी करे" आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी कुनिहार प्रीमियर लीग (KPL) 2026 का भव्य समापन, सुबाथू किलर्स बनी चैंपियन सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक सम्पन्न ग्राम पंचायत कुनिहार में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ एकल नारी शक्ति संगठन द्वारा स्थान – चमकदीपुल में इंटरफेस बैठक का आयोजन किया गया। निर्जला एकादशी पर कुनिहार में बंटी सेवा की मिठास, जगह-जगह लगीं छबीलें बी.एल. स्कूल कुनिहार के एनसीसी कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में लहराया परचम, पदकों की लगाई झड़ी AIBSNLPWA सोलन जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, दौलत राम शर्मा बने प्रधान पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई को सोलन में बोर्ड पेंशनर्ज़ को अक्टूबर 2022 से पहले का संशोधित पेंशन अलाउंस का एरियर बिना देरी किए जारी करे" आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी कुनिहार प्रीमियर लीग (KPL) 2026 का भव्य समापन, सुबाथू किलर्स बनी चैंपियन सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक सम्पन्न ग्राम पंचायत कुनिहार में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ एकल नारी शक्ति संगठन द्वारा स्थान – चमकदीपुल में इंटरफेस बैठक का आयोजन किया गया। निर्जला एकादशी पर कुनिहार में बंटी सेवा की मिठास, जगह-जगह लगीं छबीलें बी.एल. स्कूल कुनिहार के एनसीसी कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में लहराया परचम, पदकों की लगाई झड़ी AIBSNLPWA सोलन जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, दौलत राम शर्मा बने प्रधान
CM की घोषणा का स्वागत, 58-64 आयु वर्ग के पेंशनरों को भी बकाया मिले: इंद्रपाल शर्मा
भारत

CM की घोषणा का स्वागत, 58-64 आयु वर्ग के पेंशनरों को भी बकाया मिले: इंद्रपाल शर्मा

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 08 Jun, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    CM की घोषणा का स्वागत, 58-64 आयु वर्ग के पेंशनरों को भी बकाया मिले: इंद्रपाल शर्मा कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हिमाचल प्रदेश पेंशन

    CM की घोषणा का स्वागत, 58-64 आयु वर्ग के पेंशनरों को भी बकाया मिले: इंद्रपाल शर्मा


    कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव *इंद्रपाल शर्मा* ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को संशोधित वेतनमान की बकाया राशि जुलाई में देने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे पेंशनरों के हित में सकारात्मक कदम बताया।

    शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में तय हुआ था कि 2016 से दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को संशोधित वेतनमान की बकाया राशि का 40 प्रतिशत भुगतान जुलाई में किया जाएगा। इससे प्रदेश के हजारों पेंशनरों को राहत मिलेगी।

    उन्होंने सरकार से मांग की कि *58 से 64 वर्ष आयु वर्ग* के शेष पेंशनरों को भी उनकी बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए। साथ ही लंबित 15 प्रतिशत महंगाई राहत (DR) भी जल्द जारी हो ताकि पेंशनरों को आर्थिक राहत मिले।

    शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर रिटायरीज कोऑर्डिनेशन कमेटी की मांगें भी समिति के मांग पत्र में शामिल हैं। उन्होंने सरकार से कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ वित्त सचिव स्तर पर अलग बैठक करवाकर समस्याओं का समाधान करवाने का आग्रह किया।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 पेंशनर व कर्मचारी संगठनों की संयुक्त संघर्ष समिति पिछले 2 साल से लगातार संघर्ष कर रही है। इसी दबाव के बाद सरकार ने 13 मई को समिति को वार्ता के लिए बुलाया था। शर्मा ने कहा कि समिति के निरंतर प्रयासों से ही सरकार लंबित देनदारियों पर सकारात्मक कदम उठा रही है। पेंशनरों के हितों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

    इस दौरान उन्होंने कुछ समानांतर पेंशनर संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित हैं, जबकि असली लड़ाई संयुक्त संघर्ष समिति लड़ रही है।

    *प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी:*

    1. *प्रदेश अध्यक्ष* – सुरेश ठाकुर  

    2. *महासचिव* – इंदर पाल शर्मा  

    3. *अतिरिक्त महासचिव* – भूप राम वर्मा  

    4. *मीडिया प्रभारी* – सेन राम नेगी