बड़ी खबरें
विकास के नाम पर बना पुल, अब बना सिरदर्द नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र श्री खण्ड महादेव कैलाश यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने संतलाल के निधन पर जताया शोक कुनिहार के कोटला गांव के वरिष्ठ समाजसेवी वलदेव राम का निधन, शोक की लहर कुनिहार के कोटला गांव के वरिष्ठ समाजसेवी वलदेव राम का निधन, शोक की लहर बी.एल. स्कूल कुनिहार में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित भारतीय पेसापालो विश्व कप टीम का चयन पूरा, 48 खिलाड़ी सिडनी जाएंगे पेंशन भुगतान समय पर हो, बकाया 13.50 करोड़ जारी करे निगम: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच विकास के नाम पर बना पुल, अब बना सिरदर्द नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र श्री खण्ड महादेव कैलाश यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने संतलाल के निधन पर जताया शोक कुनिहार के कोटला गांव के वरिष्ठ समाजसेवी वलदेव राम का निधन, शोक की लहर कुनिहार के कोटला गांव के वरिष्ठ समाजसेवी वलदेव राम का निधन, शोक की लहर बी.एल. स्कूल कुनिहार में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित भारतीय पेसापालो विश्व कप टीम का चयन पूरा, 48 खिलाड़ी सिडनी जाएंगे पेंशन भुगतान समय पर हो, बकाया 13.50 करोड़ जारी करे निगम: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच
पेंशन भुगतान समय पर हो, बकाया 13.50 करोड़ जारी करे निगम: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच
भारत

पेंशन भुगतान समय पर हो, बकाया 13.50 करोड़ जारी करे निगम: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 15 Jun, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    पेंशन भुगतान समय पर हो, बकाया 13.50 करोड़ जारी करे निगम: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच* कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हिमाचल पथ प

    पेंशन भुगतान समय पर हो, बकाया 13.50 करोड़ जारी करे निगम: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच*

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की इकाई की बैठक *बृजलाल गर्ग* की अध्यक्षता में कुनिहार में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष *बृजलाल ठाकुर* और प्रदेश सचिव *रघुनाथ शर्मा* विशेष रूप से मौजूद रहे।

    बैठक में बताया गया कि 7 जून 2026 को परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई थी। इसमें वित्त सचिव, मैनेजिंग डायरेक्टर एचआरटीसी और अन्य उच्च अधिकारी भी शामिल थे।

    कमेटी द्वारा दिए गए मांग पत्र पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने निगम को आदेश दिए कि हर महीने 10 तारीख से पहले पेंशनरों का मासिक वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए प्रदेश सरकार हर महीने 20 करोड़ रुपये प्रबंधन को देगी और 3 करोड़ रुपये की राशि निगम स्वयं व्यवस्था करेगा।

    बैठक में वर्ष 2000 से मार्च 2026 तक निगम के पेंशनरों की वेतनमान और अन्य देनदारियों के करीब *13 करोड़ 50 लाख रुपये* लंबित भुगतान की मांग उठी। मुख्यमंत्री ने प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए कि बकाया राशि का भुगतान किया जाए। साथ ही अक्टूबर 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की मासिक पेंशन लगाकर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

    मंच ने यह भी मांग की कि प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को मिली 3 प्रतिशत महंगाई राहत का भुगतान परिवहन निगम के कर्मचारी-पेंशनरों को भी किया जाए। 

    बैठक में सरकार से आग्रह किया गया कि 7 जून 2026 को हुई बैठक की प्रोसिडिंग शीघ्र जारी की जाए और बैठक में लिए गए निर्णयों को निगम तुरंत लागू करे। सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया।

    बैठक में बृजलाल ठाकुर, रघुनाथ शर्मा, भवानी शंकर, बृजलाल गर्ग, शेर सिंह, कुलदीप शर्मा, रोशन लाल ठाकुर, प्रेम कुमार, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, मेहर सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेश सोनी, चेतराम, संतराम, श्यामलाल, प्रेमलाल, हीरा सिंह, बलबीर सिंह, प्रेमदास, जीतराम, मोहनलाल सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।