राज्यपाल बोले, मंत्री कहते हैं चुनाव समय पर होंगे, अधिकारी कहते हैं हालात अनुकूल नहीं, ऐसे में बड़ा कौन
राजधानी शिमला स्थित एजी ऑफिस में ऑडिट वीक का शुभारंभ करने पहुंचे राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंत्री कह रहे हैं कि चुनाव समय से होंगे, जबकि सात जिलों के डीसी कह रहे हैं कि अभी हालात चुनाव कराने के लिए अनुकूल नहीं हैं। ये दोनों बयान विरोधाभासी हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए। अब मंत्री बड़ा है या अधिकारी? इसकी समीक्षा होनी चाहिए
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पंचायत चुनावों में हो रही देरी और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। शुक्रवार को राजधानी शिमला स्थित एजी ऑफिस में ऑडिट वीक का शुभारंभ करने पहुंचे राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में पंचायत चुनावों में देरी को लेकर सरकार और चुनाव आयोग दोनों को जिम्मेदार ठहराया। राज्यपाल ने कहा कि अगर चुनाव समय पर न हों तो राज्य में अस्थिरता पैदा होती है
पंचायती राज चुनाव करवाना राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। मंत्री कह रहे हैं कि चुनाव समय से होंगे, जबकि सात जिलों के डीसी कह रहे हैं कि अभी हालात चुनाव कराने के लिए अनुकूल नहीं हैं। ये दोनों बयान विरोधाभासी हैं
