Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
हम लगातार निगरानी रख रहे हैं’, HMPV के बढ़ते मामलों पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा? - NationNewsहम लगातार निगरानी रख रहे हैं’, HMPV के बढ़ते मामलों पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा? — NationNews
5 C
New York
December 4, 2025
NationNews
Delhi

हम लगातार निगरानी रख रहे हैं’, HMPV के बढ़ते मामलों पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा?

हम लगातार निगरानी रख रहे हैं’, HMPV के बढ़ते मामलों पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा?

भारत में भी सोमवार को एचएमपीवी वायरस के मामले सामने आने के बाद लोगों के बीच डर फैल गया। पहले ही इस वायरस के चीन में तबाही मचाने की खबरें आई थीं। ऐसे में लोगों के बीच बने डर के माहौल को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में विवरण देते हुए बयान जारी किया है।

भारत में सोमवार को ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के कई मामले मिले, जिससे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि चीन में इस वायरस ने हाहाकार मचाया है और वहां अस्पताल इसके मरीजों से फुल हो गए हैं। हालांकि, भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर ने स्पष्ट कर दिया है कि इस वायरस से घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले में बयान जारी कर कहा कि यह कोई नया वायरस नहीं है और पहले भी इसके मामले सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहली बार पहचान 2001 में हुई थी और यह कई वर्षों से पूरी दुनिया में फैल रहा है।’

हवा से फैलता है वायरस: नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा, ‘HMPV सांस के माध्यम से हवा के माध्यम से फैलता है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है। यह वायरस सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीनों में अधिक फैलता है। चीन में HMPV के मामलों की हालिया रिपोर्टों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय, ICMR और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र चीन के साथ-साथ पड़ोसी देशों में स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।’

उन्होंने आगे बताया, ‘WHO ने स्थिति का संज्ञान लिया है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट हमारे साथ साझा करेगा। ICMR और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के पास उपलब्ध वायरस के लिए देश के आंकड़ों की भी समीक्षा की गई है और भारत में किसी भी सामान्य सांस संबधी वायरल मामलों में कोई उछाल नहीं देखा गया है। स्थिति की समीक्षा के लिए 4 जनवरी को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह की बैठक हुई।’

अलर्ट पर हैं’
उन्होंने कहा कि देश की स्वास्थ्य प्रणालियां और निगरानी नेटवर्क सतर्क हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।

चेन्नई में मिले दो मामले
इधर, बेंगलुरू और गुजरात के बाद चेन्नई में भी एचएमपी वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी के हवाले से बताया कि दो बच्चों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की पुष्टि हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

शहर के दो अस्पतालों में सामने आए ये पहले मामले हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इस बीच, राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एचएमपीवी की जांच के लिए उठाए जाने वाले कदमों और इसके प्रसार को रोकने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।
सर्दियों में बढ़ जाता है खतरा
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वायरस के संबंध में बताते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में न्यूमोनिया वायरस का संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है और बुजुर्गों और पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अधिक प्रभावित करता है। उनके अनुसार पूरे देश में इस समय न्यूमोनिया वायरस के संक्रमण के कारण होने वाले सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ से संबंधित बीमारियों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन अभी तक इसमें किसी तरह की तेज बढ़ोतरी के संकेत नहीं मिले हैं।
सामान्य तौर पर सर्दियों में सर्दी-जुकाम और सांस से संबंधित बीमारियों के मरीज आते रहे हैं, उतने ही अब भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। एचएमपीवीवी से संक्रमण होने की स्थिति में भी इसका पूरी तरह से इलाज संभव है।

Related posts

✨ अलीनगर की जनता पर बरसा मैथिली ठाकुर का प्यार, दिल जीत लेने वाला पल! ✨

Nation News Desk

हरियाणा लैंड डील केस में रॉबर्ट वाड्रा का ईडी को जवाबप्रमुख बिंदु:

Nation News Desk

हर जगह हाथ फैलाए, पर मुंह की खानी पड़ी, पाकिस्तान को अमरीका से भी मिली नसीहत

Nation News Desk

हंगामे की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Nation News Desk

स्क्रैपिंग पर टैक्स छूट एक साल और बढ़ी, पुराने कॉमर्शियल वाहनों के लिए 31 मार्च, 2026 तक जारी रहेगी सुविधा

Nation News Desk

सोशल मीडिया पर वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण व अन्य भी कई टीवी एंकर्स के वीडियो वायरल

Nation News Desk

सोनम के घर के पास ही रहता था प्रेमी राज कुशवाहा, हनीमून से तीन दिन पहले…., खुल गया पूरा राज

Nation News Desk

सूरज की किरणें दिल्ली के भूरे, धुंधलके आसमान को भेदने की नाकाम कोशिश कर रही थीं..

Nation News Desk

सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ, अफसरों-जजों पर केस चलाने से पहले लेनी होगी इजाजत

Nation News Desk

सीरिया से सुरक्षित भारत लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती, बताया- सड़कों पर असामाजिक तत्वों से दहशत का माहौल

Nation News Desk

सीएम आतिशी ने जनता से मांगा चंदा, बोलीं- हम तनख्वाह से घर चलाते हैं, भ्रष्टाचार से नहीं कमाया पैसा

Nation News Desk

सिसोदिया की जमानत शर्तों में ढील की याचिका पर CBI, ED को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Nation News Desk

सांसदों में धक्कामुक्की: मुकेश राजपूत आईसीयू में भर्ती; प्रताप सारंगी भी चोटिल, बोले- राहुल गाँधी ने धक्का मारा

Nation News Desk

सर्दी के मौसम में उच्च रक्तचाप; कारण, निवारण तथा होम्योपैथिक चिकित्सा—-डॉक्टर एम डी सिंह 

Nation News Desk

संभल मस्जिद में खूब हुआ अवैध निर्माण; कोर्ट में एएसआई का हलफनामा, कहा, बदला गया मूल स्वरूप

Nation News Desk

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Nation News Desk

शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसान ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना

Nation News Desk

व्हिप के बाद भी लोकसभा से गायब रहे भाजपा के 20 सांसद

Nation News Desk

विपक्ष के आगे झुकी केंद्र सरकार, वक्फ बिल पर बढ़ा जेपीसी का कार्यकाल

Nation News Desk

वन नेशन-वन इलेक्शन’ से देश को क्या होगा फायदा? सांसद कंगना रनौत ने दिया जवाब

Nation News Desk
error: Content is protected !!