Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
शिमला के निजी होटल में भड़की आग, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, दो झुलसे - NationNewsशिमला के निजी होटल में भड़की आग, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, दो झुलसे — NationNews
December 6, 2025
NationNews
Himachal

शिमला के निजी होटल में भड़की आग, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, दो झुलसे

शिमला के निजी होटल में भड़की आग, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, दो झुलसे

 शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र स्थित एक निजी होटल  में शुक्रवार देर रात आग भड़क गई। इस घटना में महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी झुलस गए। 
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र स्थित एक निजी होटल  में शुक्रवार देर रात आग भड़क गई। इस घटना में महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी झुलस गए। अग्निकांड में होटल के तीन कमरे जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक की लापरवाही को जिम्मेदार मानते हुए मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे कच्चीघाटी स्थित रामा बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) होटल में कमरा नंबर 106 में आग लग गई। इस कमरे में महाराष्ट्र के तीन युवक ठहरे थे। जब तीनों कमरे में सो रहे थे तभी अचानक आग लग गई।
कमरे में धुआं भरने और आग की लपटें उठने पर अफरा-तफरी मच गई। दो युवक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे लेकिन एक आग की चपेट में आ गया और अंदर ही फंस गया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। इससे उसकी माैत हो गई। मृतक की पहचान रितेश पुडाले (24) निवासी कोरेगांव, जिला सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। महाराष्ट्र के ही आशीष और अवधूत पाटिल को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला में भर्ती कराया गया है। शिमला पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को आईजीएमसी अस्पताल में कराया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related posts

होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, निजी स्कूल में कर रही थी पढ़ाई, अस्पताल में गई जान

Nation News Desk

होटल बनाने के नाम करोड़ों के लोन का फर्जीवाडा, किसके कहने पर जारी किया लोन, पता लगाएगी विजिलेंस

Nation News Desk

होटल बंद करने के ऑर्डर को चुनौती देगी सरकार, हाई कोर्ट ने 18 होटल बंद करने के दिए हैं आदेश

Nation News Desk

हैडमास्टर के पद भरने में देरी पर जवाब तलब, कोर्ट ने अधिकारियों को जरूरी हिदायत पेश करने के दिए निर्देश

Nation News Desk

हेल्थ मिशन : एनएचएम में आउटसोर्स भर्ती को मिली मंजूरी, भरे जाएंगे इतने पद

Nation News Desk

हिमाचली ही चला सकेंगे होम स्टे

Nation News Desk

हिमाचलियों की सोसायटी पर नहीं लगेगी धारा 118

Nation News Desk

हिमाचल:शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक व करते थे चिट्टे की तस्करी, एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल

Nation News Desk

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे पिछले पांच साल के प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

Nation News Desk

हिमाचल: वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

Nation News Desk

हिमाचल: नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 27 नवंबर से होंगी शुरू, डेटशीट जारी, यहां देखें

Nation News Desk

हिमाचल: ग्राम रोजगार सेवकों को हाईकोर्ट से राहत, नए अनुबंध आदेश पर रोक

Nation News Desk

हिमाचल-पंजाब बार्डर पर धरने की चेतावनी, कुल्लू विवाद पर सिख संगठनों ने दी धमकी, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Nation News Desk

हिमाचल हाईकोर्ट ने हटाए छह CPS, नियुक्ति का कानून भी किया रद्द

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट एक ही स्थान पर जमे कर्मियों का डीओ नोट से तबादला गलत नहीं

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हमीरपुर में 40 रुपये के लिए कर दी हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Nation News Desk

हिमाचल से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइड्रा से भिड़ी, 25 जख्मी

Nation News Desk

हिमाचल से नहीं टला अभी खतरा, पहाड़ों में गूंज रही चीखें, अगर नहीं संभले तो हो जाएगा सब खत्म

Nation News Desk
error: Content is protected !!