सरकार ने बदले 25 HPS अधिकारी, पूर्व में किए गए कुछ तबादला आदेश रद्द, अधिसूचना जारी
हिमाचल सरकार ने मंगलवार को 25 एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति से जारी इस अधिसूचना में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि कुछ पूर्व आदेशों को संशोधित या रद्द किया गया है। ये आदेश पांच नवंबर, 2025 की अधिसूचना में आंशिक संशोधन के रूप में जारी हुए हैं। नए आदेशों के अनुसार, सागर चंदर को एएसपी मंडी से स्थानांतरित कर तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में एएसपी के पद पर तैनात किया गया है। पांचवीं आईआरबी बासी में कार्यरत एएसपी नरेंद्र कुमार का नाहन तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है। राजेश कुमार-दो, जो अवकाश आरक्षित एएसपी प्रथम आईआरबी वनगढ़ में कार्यरत थे, उन्हें कमांडेंट होमगार्ड, नौवीं बटालियन धर्मशाला नियुक्त किया गया है। वहीं, पांचवी आईआरबी बस्सी भेजे गए योगेश रॉल्टा, एएसपी नाहन के तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। भूपिंदर सिंह ब्रागटा अब कमांडेंट, होमगार्ड, राज्य मुख्यालय शिमला होंगे। प्रमोद चौहान, एएसपी ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे शिमला, को एएसपी लिव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला भेजा गया है, जबकि रत्तन सिंह, एएसपी शिमला को एएसपी ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे शिमला के पद पर लगाया गया है। कमल किशोर-एक, डीएसपी सतर्कता मुख्यालय शिमला का पांचवीं आईआरबी बासी तबादला आदेश रद्द किया गया है।
