🌟 “गलती नहीं, सुधार की शुरुआत बनाइए!” 🌟
🌞 जब भी आप कोई नया काम करते हैं, गलतियाँ होना बिल्कुल स्वाभाविक है। अनजाने में हुई भूल क्षम्य है, लेकिन उसे छुपाने के लिए झूठ बोलना—यह सबसे बड़ी गलती है। एक गलती बार-बार दोहराना ही वास्तविक अपराध है। गलती होना समस्या नहीं, उसे न मानना ही सबसे बड़ी समस्या है।
🌞 स्वामी विवेकानंद जी कहते थे—“अगर जीवन में कभी गलती नहीं की, तो समझो आपने कभी कुछ नया या बड़ा किया ही नहीं।” अपनी गलती स्वीकार करने में ही व्यक्ति की महानता है। स्वीकारोक्ति आपको न सिर्फ विनम्र बनाती है, बल्कि दूसरों की नजरों में सम्मान भी दिलाती है।
🌺 गलतियों से डरें नहीं… उनसे सीखें। 🌺
जय माता दी 🙏
